बेलहर: डोल बांध गांव में खेत पटवन विवाद, दो पक्षों में मारपीट से 5 घायल, थाने में शिकायत
Belhar, Banka | Oct 2, 2026 थाना क्षेत्र के डोल बांध गांव में खेत पटवन के विवाद में शुक्रवार को बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के विकास यादव और टुघरी देवी घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के सावित्री देवी, बिंदु कुमारी और लवकुश कुमार घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत की गई गई