गुलाना: सलसलाई थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को ढुंढकर परिजन को साैंपा, एक आरोपित को किया गिरफ्तार
करीब छह माह पहले लापता हुई कुड़ाना निवासी नाबालिग बालिका को पुलिस ने ढुंढ निकाला और आरोपित युवक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपित की गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। सलसलाई थाना पुलिस ने बताया कि 20 नवंबर 2023 को नाबालिग बालिका के स्वजनों ने नाबालिग बालिका के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग बालिका की तलाश शुरू की।