गुलाना: ग्राम पलसावद में शराब दुकान में घुसकर अड़ीबाजी कर शराब मांगने पर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
ग्राम पलसावद में शराब दुकान में घुसकर अड़ीबाजी कर शराब मांगने को लेकर अकोदिया थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि लच्छी राम गुर्जर ने शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम पलसावद में स्थित शराब की दुकान पर युवराज निवासी अकोदिया मंडी पहुंचा। वह दुकान के अंदर घुस गया और अड़ीबाजी कर शराब मांगने लगा। नहीं देने पर मारपीट कर गाली गलाैज की।