सहजनवा: खंड विकास अधिकारी सहजनवा के समर्थन में ब्लॉक कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों ने कार्य का बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
सहजनवा ब्लॉक मुख्यालय गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन का केंद्र बन गया। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सत्यकाम तोमर के समर्थन में ब्लॉक कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों ने कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। घटना एक दिन पहले की है। एक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने जांच अधिकारी के सामने बीडीओ के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणी की थी।