सहजनवा: विद्युत कटौती के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
सहजनवा तहसील के दक्षिण आंचल में स्थित हरपुर अनंतपुर विद्युत उपकेंद्र से हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करने की मांग की। उमस भरी गर्मी में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है।