मेजा: मनूपुरा गांव में मामूली विवाद पर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बना जांच का विषय
मेजा क्षेत्र के मनूपुरा गांव में आज रविवार सुबह करीब 09:00 के आसपास मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है, वहीं पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।