मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, महिलाओं ने थाना प्रभारी को भी बांधी राखी
भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पर्व को लेकर उत्सवी माहौल रहा।