आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने विशेष जांच अभियान के दौरान नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 63308 मेमो पैसेंजर से लावारिस हालत में 25.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि रेल मार्ग से होने वाली तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।