पटना ग्रामीण: CM नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का लिया जायजा, काम में तेजी लाने के दिए निर्देश
मंगलवार की दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्श्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क के सामने पटना स्टेशन के पास थर्ड टी०बी०एम० (टनल बोरिंग मशीन) ब्रेक थ्रू का बटन दबाकर शुभारंभ किया।