पटना ग्रामीण: सिपाही पद के लिए निकली बंपर वैकेंसी, पटना में CSBC के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर बंपर वैकेंसी निकली है। CSBC के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है कि सिपाही के 19 हजार 838 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की गई। बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशत्र पुलिस में कुल 19 हजार 838 पदों पर नियुक्ति होगी। इनका वेतनमान का लेवल 3 होगा।