पटना ग्रामीण: राजीवनगर में अपराधियों ने ऑनलाइन परीक्षा सेंटर संचालक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
राजीनगर थाना इलाके में सोमवार की रात करीब 11 बजे ऑनलाइन परीक्षा सेंटर संचालक सुधीश कुमार उर्फ चुनचुन को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सुधीश कुमार उर्फ चुनचुन का दीघा नहर पर उनका ऑनलाइन परीक्षा सेंटर है। घटना के पीछे परीक्षा में सेटिंग या ठेकेदारी को लेकर पैसे के लेनदेन का विवाद बताया जाता है।