पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप से पायल चोरी, दो गिरफ्तार, 10.942 किलो चांदी बरामद
पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी शॉप के मैनेजर के द्वारा सोमवार की रात करीब 9:30 बजे ज्वेलरी शॉप से स्टाफ के द्वारा कुछ पायलों की चोरी करने की सूचना दी गई। सूचना के सत्यापन के बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर चोरी के मामले में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया।