पटना ग्रामीण: खजांची रोड पर यातायात महिला पुलिसकर्मी पर वाहन चेकिंग के दौरान किया गया हमला, दो गिरफ्तार
कदमकुआं थाना क्षेत्र के खजांची रोड में वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार को स्कूटी सवार तीन लोगों के द्वारा यातायात महिला पुलिसकर्मी पर हमला किया गया। जिसके बाद मौके से तीन में से दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि तीसरा व्यक्ति स्कूटी लेकर फरार हो गया। मंगलवार दोपहर 2:42 बजे मामले की जानकारी SDPO टाउन 1 दीक्षा ने दी है।