धनौरा: गजरौला में उमंग डेयरी पर खाद्य विभाग ने की छापेमारी, ₹56 लाख का माल किया सील
गजरौला में खाद्य विभाग की टीम ने उमंग डेयरी पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री को कब्जे में लेते हुए करीब 56 लाख रुपये का माल सील कर दिया। अचानक हुई कार्रवाई से डेयरी संचालकों और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि खाद्य विभाग की टीम ने डेयरी में मौजूद उत्पादों की जांच की और नमूने भी लिए।