दो मंजिला मकान भरभराकर गिरा मुरादाबाद के अक्का शाहपुर गांव में दो मंजिला मकान गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। मलबे में महिला और बच्चे के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। जेसीबी और रेस्क्यू टीम की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। अधिकारियों की निगरानी में दबे लोगों की तलाश जारी है।
इससे पहले मुगलपुरा में भी पुराना तीन मंजिला मकान गिरा था।