गंगधार झालावाड़
मौसमी बीमारियों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट! चौमहला में फॉगिंग अभियान शुरू
झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों के खतरे को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद हो गया है। चौमहला कस्बे में शनिवार से बड़े पैमाने पर फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है।
बीसीएमओ डॉ. राजकुमार बाघेला के नेतृत्व में कस्बे की हर गली-मोहल्ले में मच्छरों के खात्मे के लिए मशीन से फॉगिंग की जा रही है।अस्पतालों में ओपीडी बढ़ी उन्हेल नागेश्वर, गंगधार, चौमहला और डग के स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई है।घबराएं नहीं, सतर्क रहें! अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं।
#Jhalawar #Gangdhar #Choumahla #HealthDepartment #FoggingDrive SeasonalDiseases DenguePrevention MalariaAlert UnhelNageshwar Dag JhalawarNews PublicHealth RajasthanHealth