आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
--
वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण के दौरान आंगनबाडी केन्द्रों पर पोषण टेकर एप एंट्री. सी.एम. हेल्पलाईन निराकरण, मैदानी स्तर पर गृह भेंट, कुपोषण चिन्हांकन, हितग्राहियों को दी जाने वाली सेवाओं में अनेक कमियों पाई जाती है। इन्हीं कमियों के पाए जाने पर मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम 2026 के तहत 7 अगस्त 2026 को श्रीमती जी.वी.रश्मि प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना मुंगावली के भ्रमण के दौरान निर्देशित किया कि जिला अशोकनगर में सभी सेक्टर स्तर पर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के छोटे-छोटे बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि ट्रेनिंग थीम बेस्ड हों एवं प्रशिक्षण में पर्याप्त समय दिया जाए, ताकि प्रत्येक आंगनबाडी कार्यकर्ता पर ध्यान दिया जाए।
इसी के आधार पर 12 अगस्त 2026 से प्रशिक्षण प्रारंभ किए गए। 20 अगस्त 2026 तक सेक्टर अशोकनगर ग्रामीण, बरखेडा गौड, नारायणपुर, राजपुर, रातीखेडा, सेमराहाट, शाढौरा, तूमैन में कुल 140 ओगनबाडी कार्यकर्ताओं को चिन्निप्त कर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आंगनबाडी कार्यकर्ता को संपर्क एप व पोषण टेकर एप के एक-एक बिंदु पर विस्तार से समझाया गया। आंगनबाडी कार्यकर्ता को कौन से बिंदु पर किस समय एंट्री करना है यह बताया गया। समय सारणी के अनुसार आंगनबाडी केन्द्र संचालन किस प्रकार करना है यह भी समझाया गया। प्रतिमाह बच्चों का वजन मापन करना, पोषण टेकर एप में एंट्री करना, सेम बच्चों की भूख की जांच करना, एन आर सी रैफर करना व ड्यू लिस्ट बनाना, मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम में पंजीयन व दी जाने वाली दवाओं के बारे में विस्तृत समझाया गया । आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को वजन लंबाई मापन करना समक्ष में समझाकर प्रत्येक कार्यकर्ता से वजन उचाई मापन करना सिखाया। प्री स्कूल एज्युकेशन के लिए भी कविता, कहानी, राष्ट्रीय गीत. राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों के बारे में समझाया गया। विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना का पंजीयन, छात्रवृत्ति व प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के पंजीयन के आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया गया । क्षेत्र की सी० एम० हेल्पलाईन के निराकरण के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण के प्रारंभ में एवं पश्चात् प्री एवं पोस्ट टेस्ट कर ऑनलाईन करवाये गये।
#ashoknagar