शासकीय महाविद्यालय सेहराई में ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ’ का भव्य आयोजन
युवाओं से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा ‘जो खेलेगा, वही खिलेगा’, 2036 ओलंपिक के लिए बताया रोडमैप
--
शासकीय महाविद्यालय सेहराई में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। है। विशेष बात यह है कि सेहराई महाविद्यालय के विद्यार्थी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने स्क्रीन शेयर की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, उनमें खेल भावना विकसित करना तथा स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री आलोक तिवारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, एस डी ओ पी सनम बी खान, एसडीएम श्री ब्रजविहारी लाल श्रीवास्तव, जिला खेल अधिकारी अरुण कुमार रघुवंशी, जिला युवा अधिकारी माय भारत श्रेया कंदोला,मानसी रघुवंशी अंतर्राष्ट्रीय शूटर, भूरक्षा दुबे विक्रम अवार्डी अशोकनगर, राज सिन्हा एथलीट भोपाल, हितेंद्र बुधोलिया, तहसीलदार अनीश धाकड़, अम्बरीश बैस सहित युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात प्राचार्य डॉ अतुल गुप्ता द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअली महाविद्यालय के विद्यार्थी जुड़े एवं संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन में खेलों के महत्व, युवाओं की ऊर्जा, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा देश में मजबूत खेल संस्कृति विकसित करने पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। युवाओं से प्रधानमंत्री ने कहा ‘जो खेलेगा, वही खिलेगा’, 2036 ओलंपिक के लिए बताया रोडमैप।कार्यक्रम में 200 से अधिक राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस संवाद में सहभागिता की और प्रधानमंत्री के संदेश से प्रेरणा प्राप्त की। इस अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इसके पश्चात आयोजित ‘स्थानीय युवा संवाद (Local Yuva Samvaad)’ में एथलेटिक्स से जुड़ी सुश्री सोनिया राजवाड़े ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। और कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का ध्यान ग्रामीण स्तर के महाविद्यालय तक है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मानसी रघुवंशी और भूरक्षा दुबे ने युवा संवाद के दौरान प्रश्नोत्तरी सत्र में उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन और खेलों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजू सिहारे ने किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण अनुभव रहा। कार्यक्रम ने युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ किया। साथ ही, इस पहल ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि शिक्षा और खेल का संतुलित समन्वय ही एक स्वस्थ, आत्मविश्वासी और सक्षम युवा पीढ़ी का निर्माण कर सकता है। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
अरुण कुमार रघुवंशी ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा आयोजित यह पहल युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा ‘फिट युवा–सशक्त भारत’ की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय प्रयास रही। इस अवसर पर माहविद्यालय के समस्त स्टाफ डॉ अली अहमद कुरैशी, रविन्द्र कुमार रीतोरिया विनोद कुमार गौतम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
#KheloIndiaSamvaad
#ashoknagar