उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम ने 7 बकायदारों का काटा गया विद्युत कनेक्शन
दस हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर विद्युत कनेक्शन काटा जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को कनीय विद्युत अभियंता चंदन कुमार के नेतृत्व में उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में सघन अभियान चलाया गया।