बडोनी: 325 से अधिक सीढ़ियाँ चढ़कर उड़नू की टोरिया पर बने हनुमान मंदिर में पहुंच रहे हैं भक्त, मनाया जा रहा है हनुमान जन्मोत्सव
Badoni, Datia | Apr 12, 2025 हनुमान जन्मोत्सव पर शहर की सबसे ऊंची पहाड़ी उड़नू की टोरिया स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।भक्त 325 से अधिक खड़ी सीढ़ियां चढ़कर मंदिर तक पहुंच रहे हैं। इसी जिले और आसपास के क्षेत्रों में पर्व भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। शनिवार सुबह से ही मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना, कई मंदिरों में अखंड रामायण और सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ हुआ।