बडोनी: युवक की हत्या के आरोपी को जिगना पुलिस ने बिलोनी के तिराहे से गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश किया गया
Badoni, Datia | Apr 10, 2025 युवक की हत्या करने वाले आरोपी को जिगना पुलिस ने ग्राम बिलोनी के तिराहे से गिरफ्तार किया हैं। वहीं पुलिस के द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गुरुवार शाम 04 बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी विशाल प्रजापति ने रुपये के लेनदेन के विवाद पर 07 अप्रैल को ग्राम काम्हार की पुलिया पर कल्याण कुशवाहा की लोहे के पाइप से हत्या कर दी थी।