*भरतपुर में दिखी ईमानदारी, महिला को लौटाया सोने का कुंडल*
भरतपुर। शहर के गंगा मंदिर स्थित 'श्री जी ऑप्टिकल्स' के संचालकों ने ईमानदारी की एक अनूठी मिसाल पेश की है। दुकान पर चश्मा बनवाने आईं पुष्पवाटिका कॉलोनी निवासी सुधा का करीब 3 तोले का सोने का कुंडल वहीं गिर गया था। जब महिला परेशान होकर दुकान पर पूछताछ करने पहुँची, तो दुकान के मालिक गौरव राजपूत और सौरभ राजपूत ने पूरी ईमानदारी दिखाते हुए उनका कीमती कुंडल सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिया। महिला और उनके पति ने इस सराहनीय कार्य के लिए दुकानदारों का आभार व्यक्त किया है।