#संजना_जाटव_ऑडियो_मामला..
भरतपुर। हनुमान बेनीवाल द्वारा संजना जाटव को लेकर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी के ऑडियो को लेकर आरएलपी पार्टी का पहला बयान आया सामने। पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल हैंडल अकाउंट से वायरल ऑडियो को एआई जनरेटेड होना बताया है। आरएलपी के प्रदेश प्रभारी शंकरलाल नारौलिया की तरफ से जारी किए बयान में लिखा है कि, "भरतपुर में आयोजित हुई जाट आरक्षण रैली की सफलता से बौखलाए कुछ लोग नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी को बदनाम करने की नियत से भरतपुर की लोकप्रिय सांसद श्रीमती संजना जाटव के संदर्भ में अनर्गल और AI से जनरेटेड फर्जी ओडियो बनाकर वायरल कर रहे है, उनका उद्देश्य समाज में सिर्फ नफरत फैलाना है। श्रीमती संजना जाटव ने भरतपुर में आयोजित हुई जाट आरक्षण रैली में भाग भी लिया और हमेशा जाट आरक्षण की पक्षधर भी रही है। आप सभी से आग्रह है कि हनुमान बेनीवाल जी से मिलती - जुलती आवाज का फर्जी ओडियो बनाकर भ्रम फैलाने वाले लोगों से सावधान रहे ताकि सामाजिक ताना बाना बना रहे।"