इस्लामनगर अलीगंज: मंत्री दीपक प्रकाश के जमुई दौरे की तैयारी के लिए रालोमो ने की समीक्षा बैठक
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राज्य प्रतिनिधि दीपक प्रकाश के 11 सितंबर को प्रस्तावित जमुई दौरे को लेकर सोमवार को 3 बजे रालोमो जिला इकाई की समीक्षा बैठक हुई। जमुई मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में आयोजित बैठक में विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण मंडल ने की।