चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी जदयू के युवा नेता राममाशीश कुशवाहा 13 फरवरी से लापता हैं। उनके अचानक गायब होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। मामले को लेकर सोमवार को जदयू के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो परिजनों से मिले और पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर राममाशीश को खोजने का आश्वासन दिया। उक्त जानकारी 9 बजे दी।