लखीसराय: नया बाजार निजी परिसर में नशा मुक्ति को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
लखीसराय। जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा लखीसराय के तत्वावधान में नयाबाजार जयनगर बड़ी कबैया में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटेनर अधिवक्ता दिवाकर पांडे ने की। उन्होंने नालसा की नशा उन्मूलन योजना की जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।