घोसी थाना क्षेत्र के गंधार गांव के समीप बाजरे के खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शनिवार के रात्रि शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाई जहां से उसे पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया।