मोदनगंज: घोषी नगर पंचायत कार्यालय में 60 स्वच्छता कर्मियों का हेल्थ चेकअप हुआ संपन्न
स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत घोषी नगर पंचायत कार्यालय में 60 स्वच्छता कर्मियों का मेडिकल चेकअप मंगलवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर स्वच्छता कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सलाह दी गई। शिविर को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी सीमा कुमारी ने बताई कि यह अभियान अगले 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।