मोदनगंज: बंसीबीघा गांव में ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला बाहर
घोसी थाना क्षेत्र के बंसीबीघा गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकलने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित महिला रीमा कुमारी शिकायत को लेकर घोसी थाना पहुंची है जहां मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। थाना अध्यक्ष दद्दन प्रसाद ने बताया कि पुलिस पीड़ित के शिकायत के आलोक में मामले की जांच कर रही है।