मोदनगंज: घोसी हाई स्कूल में छात्रा से छेड़खानी को लेकर दो गुटों में हुआ पत्थराव, तीन लड़कियां घायल
घोसी हाई स्कूल में छात्राओं से छेड़खानी को लेकर दो गुटों में जमकर पथराव हुआ जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गया। घायल तीनों लोगों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है। इस संदर्भ में पीड़ित छात्रा के द्वारा स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत के आलोक में पुलिस कार्रवाई करते हुए गुरुवार के शाम एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।