लखीसराय: चानन क्षेत्र के जंगलों में वन्य प्राणियों की गणना के लिए लगाए गए आधा दर्जन कैमरे
चानन क्षेत्र के जंगलों में वन विभाग के द्वारा वन्य प्राणियों की गणना के लिए आधा दर्जन कैमरे लगाए गए हैं.सोमवार पूर्वाह्न 9:20 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंदर,गोपालपुर,मननपुर के जंगलों में ये कैमरे लगाए गए हैं ताकि वन्य प्राणियों की गणना एवं पहचान हो सके.23 अप्रैल 2026 को पहले चरण में झरना एवं पानी के आसपास कैमरे लगाए गए थे. अब इसे दूसरी जगह लगाया गया है.