आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय निर्देश के आलोक का पालन करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर फिरौती मांगने की नीयत से अपहरण करने के एक आरोपी वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अपहरणकर्ता को थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।