आलमनगर: महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने आलमनगर प्रखंड में वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में किया चक्का जाम
आलमनगर प्रखंड मुख्यालय में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न स्थानों पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने स्पष्ट तौर पर बताया कि राज्य व केंद्र सरकार को आगामी चुनाव में उन्हें हार का भय सता रहा है इसलिए वह गरीबों जरूरतमंदों से उनके मताधिकार का प्रयोग छीनने का प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार चुनाव आयोग का गलत इस्तेमाल कर रही है।