आलमनगर: मधेपुरा विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए नई अधिसूचना जारी की, 9 जुलाई तक होगा एडमिशन
यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर के संस्थापक प्रधानाचार्य डॉक्टर माधवेंद्र झा ने बताया कि छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा एक सार्थक कदम उठाया गया है। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बावजूद नामांकन से वंचित रहने वाले छात्र-छात्राओं को 9 जुलाई तक का अंतिम अवसर दिया गया। छात्रों से अपील की गई है की तय सीमा में अपना नामांकन करवा ले।