आलमनगर: आलमनगर पुलिस ने गाली-गलौज व महिला की लज्जा भंग करने के आरोप में चार लोगों को किया गिरफ्तार
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की थाना कांड संख्या 225/25 के मामले में नाजायज मजमा बनाकर घर में घुसकर गाली गलौज करने, महिला लज्जा भंग करने सहित अन्य मामले के चार आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर बसला बासा से गिरफ्तार किया गया। थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।