आलमनगर: आलमनगर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय मसाल खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ
आलमनगर मुख्यालय के नंदकिशोर माधवानंद उच्च विद्यालय के मैदान परिसर में मंगलवार को अंडर 14 और 16 प्रखंड स्तरीय मसाल खेल महोत्सव का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने किया। इस दौरान दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ी व टीम को उपस्थित अतिथियों के हाथों सम्मानित करवाया गया।