बाजपुर न्यूज
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
बाजपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरिया तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने सरकार को महंगाई पर जल्द नियंत्रण करने की चेतावनी देते हुए कहा कि जनता पर बढ़ता महंगाई का बोझ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।