केलाखेड़ा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
केलाखेड़ा। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, केलाखेड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सचिव न्यायधीश ममता पंत ने विद्यार्थियों को कानून एवं उनके अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस दौरान विद्यार्थियों को विधिक सेवाओं, नागरिक अधिकारों और कानून के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
रिपोर्ट — रक्षपाल सिंह