मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का होगा विस्तार, 7 सितंबर को खुलेगा टेंडर
मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के विस्तार का रास्ता साफ होता दिख रहा है। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की पहल पर रेलवे ने एफओबी के विस्तार को लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 7 सितंबर 2026 को टेंडर खोला जाएगा।