बालाघाट: उपमुख्यमंत्री का बालाघाट दौरा रद्द; जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह 21 अगस्त को जाएंगे प्रभावित गांवों में
रीवा में बाढ़ की स्थिति के चलते मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल का 21 अगस्त को प्रस्तावित बालाघाट दौरा निरस्त कर दिया गया है। कार्यक्रम की नई तिथि निर्धारित होने पर इसकी सूचना दी जाएगी। वहीं, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 21 अगस्त को बालाघाट जिले के बीमारी से प्रभावित जनजातीय क्षेत्रों का दौर