उप विकास आयुक्त ने शुक्रवार को 11 बजे बरहट प्रखंड के केलहुआ (पचेसरी), केलहुआ (कटका) और केलहुआ (बखारी) में बन रहे चेक डैम का निरीक्षण किया। बताया गया कि इस योजना से 300 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा बहाल होगी। योजना पूर्ण होने पर किसानों को सालभर पानी उपलब्ध होगा, जिससे फसल उत्पादन बढ़ेगा और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।