बरहट: जमुई के सभी 36 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन 26,681 परीक्षार्थी शामिल, 367 रहे अनुपस्थित
Barhat, Jamui | Feb 18, 2026 जमुई में जारी मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को कुल 26,681 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 367 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 13,480 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए और 204 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 13,201 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 163 अनुपस्थित रहे। उक्त जानकारी 6:30 बजे दी। परीक्षा के पूर्व सभी केंद्रों पर एडमिट कार्ड से मिलान के बाद ही प्रवेश दिया गया।