भाटचक गांव स्थित सिमरा आहार पर निर्माणाधीन पुल कार्य के लिए जा रहा ईंट लदा ट्रैक्टर गुरुवार 6 बजे के लगभग को अनियंत्रित होकर पाइन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के समय ट्रैक्टर पर ईंट लदी हुई थी, जो पुल निर्माण कार्य में उपयोग के लिए ले जाई जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आहार के समीप तेज रफ्तार से गुजरने के दौरान चालक संतुलन खो बैठा।