निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा मंडी में 6 दिन नहीं होगी नीलामी, किसानों से 15 सितंबर तक उपज नहीं लाने की अपील
बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा कृषि उपज मंडी में 10 से 15 सितंबर तक लगातार 6 दिन व्यापार और नीलामी बंद रहेगी। 10 सितंबर को व्यापारियों की मांग, 11 सितंबर को नगर परिषद चुनाव, 12 सितंबर को भगवान महावीर जन्म वाचन, 13 सितंबर को रविवार, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और 15 सितंबर को संवत्सरी महापर्व के चलते अवकाश रहेगा। मंडी 16 सितंबर बुधवार से खु