बिलासपुर: नटराज विद्या निकेतन के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा
दिनांक 13 अगस्त 2026 समय लगभग 3:00 बजे उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत नटराज विद्या निकेतन बिलासपुर के छात्र छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय के संचालक देवेंद्र कुमार उरमलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।