लोक आस्था के महापर्व छठ पर पटना के गंगा घाटों की ये अद्भुत तस्वीरें!
अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए आज पटना के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चारों तरफ छठी मइया के गीत, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
डूबते सूर्य की सुनहरी किरणों के बीच गंगा की जलधारा में खड़े छठ व्रतियों का यह दृश्य सच मायने में हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और अटूट आस्था की खूबसूरत झलक पेश करता है।
आज संध्या अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का तीसरा दिन संपन्न हुआ। कल उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय इस पावन महापर्व का समापन होगा।
देखिए पटना के गंगा घाटों से छठ महापर्व की ये मनमोहक तस्वीरें। जय छठी मइया!
Bihar, India | Nov 15, 2026