कुलपहाड़: हैबतपुरा हत्याकांड: झूठे आरोपों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि का पलटवार, बोले- 'सच की हुई जीत'
पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई है, उसने पूरे घटनाक्रम को पलट कर रख दिया है। जांच में स्पष्ट हुआ कि मृतक की हत्या उसकी पत्नी और बेटियों ने ही मिलकर की थी। इस खुलासे के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री प्रकाश वर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि “शुरुआत से ही हम पर लगाए गए आरोप निराधार थे, पुलिस जांच ने सच को सामने ला दिया है। यह सच की जीत है।