Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
bharatbol
भारतीय हाकी टीम की खिलाड़ी और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडलिस्ट ईशिका सम्भरवाल का भिवानी पहुंचने पर स्वागत #bhiwani #hockey #asiangames #viral #reels #shorts #trending #sports #games #trendingshorts #viralvideo #viralshorts
Bhiwani, Bhiwani
| Oct 4, 2026
#bhiwani
#hockey
#asiangames
#viral
#reels
#shorts
#trending
#sports
#games
#trendingshorts
#viralvideo
#viralshorts
MORE NEWS
भारतीय हाकी टीम की खिलाड़ी और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडलिस्ट ईशिका सम्भरवाल का भिवानी पहुंचने पर स्वागत #bhiwani #hockey #asiangames #viralvideo #teamindia🇮🇳
Bhiwani, Bhiwani | Oct 4, 2026
महाराजा अग्रसेन जयंती...
Bhiwani, Bhiwani | Oct 4, 2026
पलक झपकते ही महिला के गले से तोड़ी चैन सड़क पर टहल रही महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी अज्ञात युवक ने दिया वारदत को अंजाम, सीसीटीवी मे कैद हुई घटना। घटना जींद के गांधीनगर की।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 4, 2026
भिवानी में रात्रि के समय आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए भिवानी पुलिस ने चलाया रात्रि स्पेशल चेकिंग अभियान।* *पिलानी रोड नाका पर 05 घंटे तक की गई विशेष नाकाबंदी एवं वाहनों की जांच।* *चेकिंग के दौरान 27 वाहनों की जांच, ड्रिंक एंड ड्राइव के 02 चालान किए गए।* पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, IPS के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, रात्रि के समय आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 03/04.10.2026 की रात्रि 12:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक थाना लोहारू क्षेत्र के पिलानी रोड नाका पर विशेष नाकाबंदी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक लोहारू श्री संजीव द्वारा किया गया। रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू, पुलिस लाइन भिवानी, ट्रैफिक पुलिस सहित पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस टीम द्वारा नाका लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 27 वाहनों की चेकिंग की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ड्रिंक एंड ड्राइव के 02 चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक भिवानी के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा रात्रि के समय अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे। पुलिस का उद्देश्य रात्रि के समय यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। जिला पुलिस भिवानी द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 4, 2026
ब्रेकिंग हांसी से बरवाला रोड़ पर हुआ हादसा
Bhiwani, Bhiwani | Oct 4, 2026
एसडीएम संदीप कुमार ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण से वंचित किसानो के रजिस्ट्रेशन का किया ओचक निरीक्षण:- भिवानी, 03 सितंबर। एसडीएम संदीप कुमार ने आज शनिवार को सागबन, बजीना और ढाणी माहू गांव मे जाकर राजस्व विभाग के पटवारियों द्वारा किया जा रहा फसल बीमा के वेरिफिकेशन करने का ओचक निरीक्षण किया। डीसी साहिल गुप्ता के दिशा निर्देश पर खरीफ 2026 के दौरान जो किसान किसी कारणवश निर्धारित अवधि में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवा पाए, उन्हें सरकार द्वारा एक और अवसर दिया गया था । जिन किसानो ने 21 से 27 सितंबर तक पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करवाया था, उनका सरकार द्वारा वेरिफिकेशन करवा जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि जिन किसानों की फसल का पंजीकरण निर्धारित अवधि में नहीं हो पाया था, उन्होंने उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत किए थे। आवेदन में संबंधित भूमि का पूरा विवरण, खेवट व खसरा नंबर तथा संबंधित भूमि पर बोई गई फसल का विवरण दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद अब संबंधित एसडीओ (नागरिक) द्वारा दावे का सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद पात्र किसानों की अनुमानित उत्पादन संबंधी जानकारी तैयार करके ई-खरीद पोर्टल के साथ साझा की जा रही है, ताकि पात्र किसान अपनी उपज को खरीद प्रक्रिया में शामिल कर सकें और फसल बीमा कम्पनी द्वारा भावानतर भरपाई योजना के बेहतर क्रियानवन में किसी प्रकार की परेशानी न आए । फोटो कैप्शन:- एसडीएम संदीप कुमार पटवारियों द्वारा किया जा रहा फसल बीमा के वेरिफिकेशन करने का ओचक निरीक्षण करते हुए।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 3, 2026
चित्रकला में हुनर दिखा रही हैं तोशाम की छात्रा काफी काफी ने पीएम, सीएम व कैबिनेट मंत्री के तैयार किए हैं आकर्षक चित्र सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 9 अक्टूबर को पानीपत में प्रस्तावित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेंगी छात्रा काफी तोशाम, 03 अक्टूबर। कहते हैं कि हौसलों में जान हो, तो हुनर दिखाने के लिए किसी खास प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होती। इस बात को सच कर दिखाया है राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तोशाम की 11वीं कक्षा की छात्रा काफी ने। काफी चित्रकला में जिले में दो बार दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं। अब सेवा संकल्प अभियान के तहत 9 अक्टूबर को पानीपत में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में तोशाम के सरपंच राजेश तंवर व प्राचार्या नीलम रानी ने छात्रा को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आठवीं कक्षा से शुरू हुआ चित्रकारी का सफर.... काफी के पिता सुभाष परिवार के पालन-पोषण के लिए पेंटर का काम करते हैं। सुभाष बताते हैं कि काफी ने तीन-चार साल पहले कागजों पर चित्र बनाना शुरू किया था। धीरे-धीरे उसका यह शौक कला के हुनर में बदल गया। आज किसी भी व्यक्ति का हू-ब-हू चित्र बना देती है। उन्होंने बताया कि बेटी ने इस कला के लिए कोई प्रशिक्षण नहीं लिया। काफी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, प्रेमानन्द महाराज, धीरेंद्र शास्त्री, फिल्मी हीरो धर्मेंद्र, शाहरूख खान, अक्षय खन्ना, छत्रपति शिवाजी के अलावा गणेश, हुनमान जी, राधा-कृष्ण, श्याम बाबा, श्री राम, मीरा बाई सहित विभिन्न देवी-देवताओं के चित्र तैयार कर चुकी हैं। उन्होंने पूरी एक एलबम तैयार कर रखी है। इन आकृतियों में उसकी रचनात्मकता साफ नजर आती है। पढ़ाई के साथ कला को देती हैं रोजाना समय--- काफी अपनी पढ़ाई के साथ प्रतिदिन करीब एक से दो घंटे कला को देती हैं। प्राचार्या नीलम रानी सहित शिक्षक कला से जुड़े काम को आगे बढ़ा रही हैं। शिक्षक उसे लगातार प्रोत्साहित करते हैं और उसकी कला को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्राचार्या नीलम रानी ने बताया कि छात्रा काफी के हाथों से तैयार चित्र उसकी प्रतिभा की झलक देती हैं। छात्रा काफी मेहनत से इस हुनर को निखार रही हैं। विद्यालय प्रशासन छात्रा काफी को आगे बढाने के लिए हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 3, 2026
पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल की उपस्थिति में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत हुआ जनजागरूकता अभियान - रोचक प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं, सेवा और सुशासन की पहलों के प्रति किया जागरूक बहल, 03 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत बहल के रामलीला मैदान में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान कला एवं सास्कृतिक विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जनहितकारी कार्यक्रमों तथा सुशासन की पहलों के प्रति जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने मनोरंजन के साथ-साथ जनसेवा, सुशासन और जनकल्याण का संदेश प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया। कलाकारों ने अपने अभिनय, संवाद और स्थानीय परिवेश से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से सरकारी योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा उनसे मिलने वाले लाभों को सरल, सहज और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नुक्कड़ नाटक का आनंद लेते हुए योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि नुक्कड़ नाटक जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम है। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता और जनभागीदारी दोनों जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजना की जानकारी मिलती है और वह उसका लाभ उठाता है, तो इससे उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र वर्ग तक लाभ पहुंचाना है। इसके लिए केवल सरकारी स्तर पर प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूकता अभियान में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। युवा वर्ग विशेष रूप से अपने आसपास के लोगों, जरूरतमंद परिवारों और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाकर जनभागीदारी को मजबूत कर सकता है। जेपी दलाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का प्रमुख उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को सरल और प्रभावी माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब, जरूरतमंद, महिला, युवा, किसान, श्रमिक और अन्य पात्र वर्गों के लिए अनेक योजनाएं एवं सेवाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसे संवादात्मक और मनोरंजक माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी आसानी से समझ आती है। कलाकारों ने विभिन्न पात्रों और परिस्थितियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा तथा आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। युवाओं को जनजागरूकता में भागीदारी के लिए किया प्रेरित कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने युवाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और अपने परिवार, पड़ोस तथा गांव के जरूरतमंद लोगों को भी इनके बारे में जागरूक करें। इससे योजनाओं का लाभ उन लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा, जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 3, 2026