आबू रोड: आबूरोंड के गांधीनगर डीजल शेड रोड पर शहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई की, युवक को गिरफ्तार कर गांजा बरामद
आबूरोड शहर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार गांधीनगर डीजल शेड रोड पर गश्त के दौरान एक युवक पुलिस जाब्ते को देखकर घबराने लगा और छुपने का प्रयास करने लगा।संदेह होने पर पुलिस ने युवक से पूछताछ कर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 50 ग्राम 883 मिलीग्राम गांजा बरामद हुआ।