गिरिडीह: सदर अस्पताल में चौकीदार बहाली के लिए मेडिकल जांच शिविर लगाया गया
सदर हॉस्पिटल गिरिडीह में रविवार को 4 बजे तक कैंप लगाकर चौकीदार बहाली के सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच की गई।इस दौरान 50 अभ्यर्थियों की जांच कर उन्हें फिटनेस सर्टिफिकेट दिया गया। यहां पिछले 5 दिनों से कैंप लगाकर बारी-बारी से सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।